Punjab Wrap Up: मोगा में BJP प्रधान को काले झंडे दिखाए तो वहीं कांग्रेस ने निकाय चुनावों को लेकर बनाई कमेटी, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 03 Jan, 2021 07:16 PM

punjab wrap up

हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

जालंधरः मोगा पहुंचे भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का किसानों द्वारा घेराव करते हुए कड़ा विरोध किया गया। वहीं अकाली दल बादल को दिल्ली में एक और बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा पंजाब में निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने कमेटी का गठन किया है जिसमें आठ सदस्य शामिल किए गए हैं। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा एक स्टिंग ऑप्रेशन करके शिक्षा विभाग के क्लर्क अमित मित्तल को 70,000 रुपए रिश्वत लेते हुए 6 मार्च 2018 को रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करने के आदेश मान्यवर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने मुख्य सचिव पंजाब सरकार को आदेश दे दिए हैं। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब BJP प्रधान अश्वनी को किसानों ने दिखाए काले झंडे, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प
protest against ashwani sharma
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी के चलते भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आए दिन किसानों के रोष का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी मोगा पहुंचे भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का किसानों द्वारा घेराव करते हुए कड़ा विरोध किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार नारेबाजी की। इसी के चलते भाजपा वर्करों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई।

PTU ने लिया बड़ा फैसला, कल से होंगी परीक्षाएं
आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने अकस्मात 2 दिन पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए 40 हजार विद्यार्थियों से संबंधित परीक्षाएं सोमवार यानी 4 जनवरी से भौतिक मोड में संचालन करने का फैसला किया है। यह परीक्षाएं कोरोना काल के चलते दिसम्बर 2020 में स्थगित की गई थी। इस दौरान कोरोना हेतु सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल बादल को और बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
big shock to shiromani akali dal badal now this leader left party
विकासपुरी हलके में काफ़ी प्रभाव रखने वाले दिल्ली समिति के मौजूदा मैंबर मनमोहन सिंह, बादल पक्ष को छोड़ कर शिरोमणी अकाली दल दिल्ली (सरना) के मैंबर बन गए हैं। 

BJP नेता के घर गोबर फेंकने वालों के खिलाफ दर्ज केस न हुए रद्द तो होगा रोड जाम
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर की ट्राली फेंकने वाले किसानों पर दर्ज की गई एफ.आई.आर. रद करने की मांग की है। रविवार को पंजाब प्रेस क्लब में यूनियन के नेताओं ने ऐसा न करने पर 7 जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने का ऐलान किया है।

कैप्टन ने शिक्षा विभाग के क्लर्क पर कार्रवाई करने के दिए आदेश, बैंस ने किया था स्टिंग ऑप्रेशन
captain ordered to act on clerk of education department
लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा एक स्टिंग ऑप्रेशन करके शिक्षा विभाग के क्लर्क अमित मित्तल को 70,000 रुपए रिश्वत लेते हुए 6 मार्च 2018 को रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करने के आदेश मान्यवर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने मुख्य सचिव पंजाब सरकार को आदेश दे दिए हैं। 

दोस्तों के साथ पार्टी पर गए लड़के की मिली लाश, 2 दिन बाद जॉइन करनी थी सरकारी नौकरी
मलोट रोड पर स्थित गांव बल्लूआना के युवक की 2 दिन बाद सरकारी नौकरी में जॉइनिंग थी परन्तु उसे क्या पता था कि उसके साथ यह हो जाएगा। युवक का शव संदिग्ध हालत में रेलवे लाइनों के निकट एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

नवजोत सिद्धू का बड़ा बयान, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने का बहाना ढूंढ रही BJP
navjot singh sidhu
भाजपा नेताओं द्वारा राज्य में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ने के लगाए जा रहे आरोपों पर पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अमन-कानून की स्थिति ठीक है जबकि भाजपा पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने का बहाना ढूंढ रही है।

अश्विनी शर्मा के संगरूर पहुंचने से पहले किसानों का विरोध, तोड़े बैरीकेड
भाजपा के सीनियर नेता अश्विनी शर्मा आज जिला संगरूर में भाजपा के जिला प्रधान रणदीप देओल के घर आ रहे थे, जहां किसानों द्वारा विरोध किया गया औऱ किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उनको रोका गया, जिसके बाद प्रशासन और किसानों में धक्का-मुक्की भी हुई औऱ कुछ किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी लाठीचार्ज किया गया।

कांग्रेस ने निकाय चुनावों को लेकर बनाई कमेटी, पुराने दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
congress formed a committee for civic elections
कांग्रेस द्वारा बनाई नई कमेटी में आठ सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें लाल सिंह को चेयरमैन नियुक्त किया गया है, वहीं दूसरी ओर अवतार हैनरी, भारत भूषण आशू, राजकुमार वेरका, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, सुरिंदर गुप्ता, ममता दत्ता और रूप कौर इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

जाखड़ की केजरीवाल पर तीखी प्रतिक्रिया, किसानों के साथ होने की ‘ड्रामेबाजी‘ बंद करें
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसानों के संघर्ष में साथ होने की ‘ड्रामेबाजी‘ करने की बजाय केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब जैसे कृषि कानून दिल्ली विधानसभा में पास करने की चुनौती दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!