Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 25 May, 2019 08:06 PM

punjab wrap up

भगवंत मान ने जहां कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की पेशकश की तो वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा है।

जालंधरः भगवंत मान ने जहां कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की पेशकश की तो वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को बड़ा ऑफर
PunjabKesari
आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष और संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की पेशकश की है। 

पंजाब में ‘आप’ को न सिर्फ सीटों, बल्कि वोट शेयर में भी हुआ बड़ा नुक्सान
2014 लोकसभा चुनाव और फिर 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आंधी बनकर बढ़ी आम आदमी पार्टी को इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा है। 

हारी हुई सीटों पर मंत्रियों-विधायकों के खिलाफ Action की तैयारी में कैप्टन!
PunjabKesari
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह मिशन -13 के रूप में सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे थे लेकिन उनका मिशन 8 सीटों पर सिमट कर रह गया। 

Video: भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के कदमों में रखा MP Certificate
संगरूर लोकसभा हलके से शानदार जीत प्राप्त करने वाले आदमी आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान आज शहीद भगत सिंह के जन्म स्थान खटकड़ कलां में पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद भगत सिंह के बुत के आगे पहले सर्टिफिकेट रखा और फिर आशीर्वाद लिया। 

इशारों-इशारों में सिद्धू ने नया धमाका करने के दिए संकेत
PunjabKesari
बठिंडा में 'फ्रैंडली मैच' का बयान देकर विवादों में फंसे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ नया धमाका करने के संकेत दिए हैं। 

सोशल मीडिया पर उड़ रहे मजाक का नीटू शटरां वाले ने यूं दिया जवाब
लोकसभा चुनाव के बाद सुर्खियों में आया नीटू शटरां वाला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। नीटू ने लोकसभा चुनाव में कुल 856 वोट हासिल की हैं, लेकिन वह इलाके के 106 नंबर बूथ से सिर्फ 5 वोट मिलने पर काफी परेशान हैं।

ज्यादा समय पठानकोट में रह कर क्षेत्र वासियों की सेवा करूंगा : सन्नी देओल
PunjabKesari
देशभर में मोदी की सुनामी के बीच पंजाब में भाजपा ने 3 सीटों में से 2 जीतकर अपना झंडा बुलंद किया है, जिसमें राजनीति में नवांगतुक माने जा रहे सिने अभिनेता सन्नी देओल ने राजनीति के........

सुखबीर बादल की जगह इस अकाली नेता को मिलेगी जलालाबाद से टिकट
शिअद प्रधान सुखबीर बादल द्वारा फिरोजपुर लोकसभा सीट जीतने के बाद अब जलालाबाद विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर जल्द उपचुनाव होंगे।

पंजाब की 3 पंथक सीटों खडूर साहिब, फतेहगढ़ साहिब व फरीदकोट में कांग्रेस की वापसी
PunjabKesari
पंजाब की 3 पंथक सीटों श्री खडूर साहिब, फतेहगढ़ साहिब व फरीदकोट में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है। उक्त तीनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के क्रमश: जसबीर सिंह डिम्पा, अमर सिंह व मोहम्मद सदीक ने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों को भारी मतों के अंतर से पराजित किया है। 

विवादित बयानों से सिद्धू पर संकट, चुनाव प्रचार में स्ट्राइक रेट हुआ 10 फीसदी
विवादित बयानों के कारण सुर्खियो में रहने वाले कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का जादू लोकसभा चुनावों में नहीं चल सका है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कम मिली सीटों का कारण सिद्धू के विवादित बयानों को माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!