Edited By Vatika,Updated: 14 Jun, 2021 06:48 PM
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान मई महीने में अलग -अलग तरह के रिश्वतखोरी के
चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान मई महीने में अलग -अलग तरह के रिश्वतखोरी के 12 मामलों में 18 सरकारी कर्मचारियों और 4 प्राइवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया जिसमें पुलिस, माइनिंग और स्वास्थ्य विभाग के 3-3 कर्मचारी शामिल हैं।
इस संबंधित जानकारी देते चीफ डायरेक्टर -कम -डी.जी.पी. विजिलेंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उप्पल ने कहा कि ब्यूरो द्वारा सरकारी कर्मचारियों और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े प्रयास किए गए। वहीं ब्यूरो ने मई महीने दौरान अलग -अलग अदालतों में विजिलेंस की तरफ से 13 केसों में चालान दाख़िल किए। इस समय दौरान भ्रष्टाचार के मामलों की पूरी गहराई से जांच के लिए 5 विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई। इसके अलावा विजिलेंस जांच के आधार पर 8 नए केस भी दर्ज किए गए हैं।