पंजाब में निगम चुनाव इसी वर्ष करवाने की तैयारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 12:50 PM

punjab to prepare corporation elections this year

कैप्टन सरकार ने पंजाब में निगम चुनाव इसी वर्ष करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह चुनाव नवम्बर-दिसम्बर में होने के संकेत मिले हैं। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नवम्बर के आसपास चुनाव होंगे।

चंडीगढ़(भुल्लर): कैप्टन सरकार ने पंजाब में निगम चुनाव इसी वर्ष करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह चुनाव नवम्बर-दिसम्बर में होने के संकेत मिले हैं। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नवम्बर के आसपास चुनाव होंगे। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस विकास के एजैंडे के आधार पर ही लड़ेगी। जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने निगम चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 14 अगस्त को अमृतसर नगर निगम क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा होगी जो खुद मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह करेंगे। अमृतसर के विकास के लिए विशेष प्लान की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद जालंधर, पटियाला व अमृतसर नगर निगम क्षेत्रों के विकास के लिए भी विशेष घोषणाएं होंगी। 


लोकसभा चुनाव से पहले शहरी संस्थाओं के चुनाव को कांग्रेस महत्वपूर्ण मानकर चल रही है। इन चुनावों के परिणाम का लोकसभा के 2019 में होने वाले चुनाव पर भी प्रभाव पड़ेगा। यह भी जानकारी मिली है कि जिन नगर निगमों के आने वाले समय में चुनाव होने हैं उनके लिए चुपचाप ही सरकार ने वित्तीय सहायता देने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!