Edited By Des raj,Updated: 19 Jul, 2018 06:28 PM
पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हे बालासर फार्म हाउस में इलाज के लिए जे जाया गया है।
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हे बालासर फार्म हाउस में इलाज के लिए ले जाया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री के साथ तीन डाक्टरों की टीम है, जो लगातार उनके स्वास्थ्य की देखभाल रख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अपने सैक्टर चार चंडीगढ़ के सरकारी निवास स्थान में थे। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जैसे ही उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली पूरे इलाके में गम का माहौल बना हुआ है। वहीं उनका सरकारी निवास स्थान सुना पड़ गया है। पंजाब के लोग व शिअद के कार्यकर्ता और नेता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे हैं।