Edited By Tania pathak,Updated: 18 Sep, 2021 06:47 PM

पंजाब की सियासत में आज एक बहुत बड़ा दिन था। अपने तल्ख़ तेवर के लिए पहचान रखने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह के फैसले ने राजनितिक समीकरण ही बदल कर रख दिया। इस पूरे घमासान के बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी....
चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में आज एक बहुत बड़ा दिन था। अपने तल्ख़ तेवर के लिए पहचान रखने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह के फैसले ने राजनितिक समीकरण ही बदल कर रख दिया। इस पूरे घमासान के बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब का अगला मुख्यमंत्री सोमवार 3 बजे शपथग्रहण करेंगे। इतना ही नहीं उनके साथ 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। फिलहाल इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की माने तो सोमवार को पंजाब का न्य मुख्यमंत्री मिल सकता है।
इस्तीफे ने बदला पंजाब सियासत का समीकरण
मुख्यमंत्री पद के लिए अब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। इस रेस में दो लोगों का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इनमें नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ का नाम सबसे ऊपर शामिल है। इस लिस्ट में सुखजिंदर सिंह रंधावा और रवनीत बिट्टू के नाम का भी कई बार जिक्र हुआ है। ऐसे में अब आने वाले कुछ दिनों में पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। इतना ही नहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया है जिसके बाद पंजाब के डिप्टी सीएम के चर्चे भी तेज हो गए है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि जाखड़ को मुख्यमंत्री के बाद सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। फिलहाल इस पर फैसला अब हाईकमान ही करेगी।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here