मांगों को लेकर हड़ताल पर पनबस कर्मचारी,आम जनता परेशान

Edited By swetha,Updated: 25 Jun, 2018 02:10 PM

punjab roadways employee protest

मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज तथा पनबस के  3 हजार कर्मी आज हड़ताल पर है। हड़ताल में 18 डिपूओं के कर्मचारी शामिल हुए हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब रोडवेज की सहायक परिवहन‘पनबस‘के कर्मचारियों की सोमवार की एक दिन की हड़ताल से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण पनबस की लगभग 2 हजार बसों का परिचालन ठप है। पनबस के जालंधर डिपों के प्रभारी जसबंत सिंह और मुक्तसर डिपों के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि पनबस कर्मचारियों की समान वेतन की मांग पर उच्चतम न्यायालय ने 26 अक्तूबर 2016 को आदेश जारी किया था कि इन कर्मचारियों को चंडीगढ़ अंडरटेंकिंग ट्रांस्पोर्ट (सी.टी.यू.) के कर्मचारियों के बरावर वेतन दिया जाए, लेकिन दो वर्ष के पश्चात भी सरकार ने इस आदेश को लागू नहीं किया है।


PunjabKesari

 

उन्होंने बताया कि कर्मचारी दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे।  सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि 19 दिसंबर 2016 को तत्कालीन मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा बनाए गए कानून को लागू किया जाए। कानून के अनुसार अनुबंध के आधार पर पनबस में कार्य कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज में शामिल किया जाना था। जहां तीन वर्ष के पश्चात उन्हें स्थाई किया जाने का प्रावधान रखा गया था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें अन्य परिवहन के समान वेतन दिया जाए।

PunjabKesari बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बस चालक से क्षतिपूर्ति लेना बंद किया जाए। सिंह ने बताया कि रोडवेज के चालक या परिचालक पर किसी प्रकार का मामला बनने पर उसे निलंबित किया जाता है तथा फैसला होने तक आधा वेतन भी दिया जाता है लेकिन अनुबंध पर कार्य कर रहे चालक और परिचालकों को इस स्थिति में तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है तथा बाद में शत प्रतिशत क्षतिपूर्ति लेकर बहाल किया जाता है ,इसे रोका जाए। उन्होंने कहा कि कर्ज पर ली गई पनबस की बसों को ऋणमुक्त होने के पश्चात रोडवेज में शामिल किया जाता है। उन्होंने मांग की है कि रोडवेज में शामिल की जाने वाली बसों के चालक तथा परिचालकों को भी रोडवेज में शामिल किया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!