आज 11 से 3 बजे तक विशेष सर्च आप्रेशन चलाएगी पंजाब पुलिस , DGP ने दिए निर्देश

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2022 09:15 AM

punjab police search operation

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूती देने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस द्वारा आज 9

जालन्धर(धवन): पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूती देने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस द्वारा आज 9 जुलाई को सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक विशेष सर्च आप्रेशन राज्य भर में चलाया जाएगा जिसके तहत अपराधिक तत्वों की धर-पकड़ की जाएगी। पंजाब पुलिस के महानिदशेक गौरव यादव के निर्देशों पर आई.पी.एस. अधिकारी व ए.डी.जी.पी. ईश्वर सिंह ने एक पत्र जारी करके सर्च आप्रेशन की निगरानी के लिए सभी पुलिस कमिश्ररेटों तथा जिलों में ए.डी.जी.पी., आई.जी., डी.आई.जी. रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं। यह पुलिस अधिकारी सर्च आप्रेशन की निगरानी करेंगे।

ए.डी.जी.पी. (कानून-व्यवस्था) ईश्वर सिंह द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि ए.डी.जी.पी. गुरप्रीत देओ पुलिस कमिश्ररेट लुधियाना, ईश्वर सिंह (ए.डी.जी.पी.) कानून-व्यवस्था एस.ए.एस. नगर, डा. जतिन्द्र कुमार जैन (ए.डी.जी.पी., पी.एस.पी. सी.एल.) फिरोजपुर, अर्पित शुक्ला (ए.डी.जी.पी. वैल्फेयर पंजाब) पुलिस कमिश्ररेट जालन्धर, डा. नरेश कुमार(ए.डी.जी.पी. हयूमन राइट्स) संगरूर तथा मालेरकोटला, राम सिंह (ए.डी.जी.पी. टैक्नीकल सपोर्ट्स सर्विस) पुलिस कमिश्ररेट अमृतसर, एस.एस. श्रीवास्तवा (ए.डी.जी.पी. सुरक्षा) फतेहगढ़ साहिब, वी. चंद्रशेखर (ए.डी.जी.पी. वी.ओ.आई.) पटियाला, अमरदीप सिंह राय (ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक) बङ्क्षठडा, एम.एस. फारूकी (ए.डी.जी.पी. रेलवे) खन्ना, एल.के. यादव (आई.पी.एस.) जालन्धर ग्रामीण), गौतम चीमा (आई.जी. एस.ओ.जी. पंजाब) गुरदासपुर तथा बटाला, नौनिहाल सिंह (आई.जी. प्रसोनल) अमृतसर ग्रामीण, आर.के. जायसवाल (आई.जी. साइबर क्राइम) मोगा, मोनीष चावला (आई.जी. बार्डर रेंज आमृतसर) पठानकोट, सुरिन्द्र पाल सिंह परमार (आई.जी. लुधियाना रेंज), एस.बी.एस. नगर, मुखविंद्र सिंह छीना (आई.जी. पटियाला रेंज) बरनाला, जसकरण सिंह (आई.जी.पी. ए.पी.जान्धर)कपूरथला, राकेश अग्रवाल (आई.जी.) तरनतारन, प्रदीप कुमार यादव (आई.जी. फरीदकोट रेंज) श्री मुक्तसर साहिब, बाबू लाल मीणा (डी.आई.जी. व संयुक्त निदेशक पी.पी.ए. फिल्लौर) फरीदकोट, गुरप्रीत सिंह भुल्लर (डी.आई.जी. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) रूपनगर, गुरप्रीत सिंह गिल (डी.आई.जी. सी.डी.ओ. बहादुरगढ़) मानसा, इंद्रबीर सिंह (डी. आई.जी. फिरोजपुर रेंज) फाजिल्का, डा. एस. भूपति (डी.आई.जी. जालन्धर रेंज) होशियारपुर तथा जगदले नीलांबरी विजे (डी.आई.जी. साइबर क्राइम) लुधियाना ग्रामीण को लेकर विशेष ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया है। पंजाब में विशेष सर्च अभियान चलाने का उद्देश्य गैंगस्टरों तथा नशों का कारोबार करने वाले तस्करों पर शिकंजा कसना है। पंजाब में मुख्यमत्री भगवंत मान ने राज्य पुलिस को गैंगस्टरों का खात्मा करने और नशा तस्करों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हुए हैं। यह पहली बार है कि राज्य में ए.डी.जी.पी., आई.जी., डी.आई.जी रैंक के अधिकारियों को विशेष आप्रेशन की निगरानी के लिए फील्ड में भेजा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!