Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 May, 2018 01:41 PM
पंजाब पुलिस के मौजूदा और पूर्व आधिकारियों की मौज लगी है क्योंकि यह सभी अधिकारी सरकारी खजाने में से तेल का प्रयोग कर अपनी कारों को दौड़ा रहे हैं।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के मौजूदा और पूर्व आधिकारियों की मौज लगी है क्योंकि यह सभी अधिकारी सरकारी खजाने में से तेल का प्रयोग कर अपनी कारों को दौड़ा रहे हैं। कारों की अलॉटमेंट के तथ्य बताते हैं कि पुलिस की तरफ से गृह विभाग के अधिकारियों को भी सरकारी कारों का लालच दिया जाता है।
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ में तैनात अफसरों के लिए तकरीबन 350 गाड़ियां अलाट की हुई हैं जिनके द्वारा हर महीने औसतन 30 लाख रुपए का तेल प्रयोग किया जाता है। सरकारी कारों की अलॉटमेंट संबंधित सूचियों की जांच के बाद पता लगा है कि डी. जी. पी. रैंक के पुलिस अफसरों ने 5-5 गाड़िया रखी हुई हैं।
पंजाब के एस.एस.पी. रैक के एक पुलिस अधिकारी के परिवार को बलैरो गाड़ी पर 260 लीटर तेल प्रति महीना की सुविधा दी गई है। पंजाब पुलिस के तकरीबन सभी ही सेवामुक्त डी. जी. पीज को सरकारी गाड़ियां और सरकारी खजाने में से तेल खर्च करने की इजाजत दी गई है।