पशुपालन विभाग में बेहतरीन कार्य के लिए पंजाब को मिला 'राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड'

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jun, 2018 05:35 PM

पशुपालन विभाग में बेहतरीन कार्य के लिए पंजाब को ''राष्ट्रीय गोपाल रतना अवार्ड'' से सन्मानित किया गया है।.....

चंडीगढ़ः पशुपालन विभाग में बेहतरीन कार्य के लिए पंजाब को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड -2018 से नवाजा गया है। आज नई दिल्ली में विश्व दूध दिवस के अवसर पर करवाए गए समागम के दौरान पंजाब के पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, डेयरी विकास मंत्री राधा मोहन सिंह से आज यह अवार्ड हासिल किया।

अवार्ड हासिल करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए सिद्धू ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए सहृदय यत्न किये जा रहे हैं जिससे पंजाब के किसानों के लिए आय वृद्धि के वैकल्पिक साधन सृजित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि ''हमारा मुख्य मकसद किसानों को डेयरी, मछली पालन, और अन्य सहायक धंधे अपनाने के लिए उत्साहित करना है जिससे लंबे समय के दौरान खेती लागतों में हुई वृद्धि के कारण आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाब की किसानी के लिए विकास के नये रास्ते खोले जा सकें। इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा कृषि विविधता के लिए भी गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके इलावा देश भर में जारी किसान आंदोलन पर बोलते हुए बलबीर सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!