Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 07:54 PM

पठानकोट-जालंधर रेल सेक्शन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए...
पठानकोट (आदित्य): पठानकोट-जालंधर रेल सेक्शन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवाया है।
जानकारी के अनुसार हादसा पठानकोट-कंदरौरी रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर नंबर 110 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओवरहेड तारों की जांच का कार्य चल रहा था और रेलवे कर्मी इंजन के ऊपर तारों को चेक कर रहे थे। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जीआरपी चौकी पठानकोट के प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत होती है। शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है, ताकि परिजन अथवा कोई परिचित उसकी पहचान कर सके। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।