जी.एम. साहिब के लिए रोक दी प्रभु की पंजाब मेल

Edited By Updated: 17 Dec, 2016 03:50 PM

punjab mail firozpur

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. पुथिया की ओर से वीरवार को फिरोजपुर का दौरा किया गया था और फिरोजपुर पहुंचने के उपरांत जी.एम. साहिब को रेलवे अधिकारियों की ओर से उनकी आवभगत के लिए उन्हें लेकर जाया गया।

फिरोजपुर(आनंद): उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. पुथिया की ओर से वीरवार को फिरोजपुर का दौरा किया गया था और फिरोजपुर पहुंचने के उपरांत जी.एम. साहिब को रेलवे अधिकारियों की ओर से उनकी आवभगत के लिए उन्हें लेकर जाया गया।


इस दौरान उन्होंने कुछ ही समय के बाद फिरोजपुर से मुंबई के बीच चलने वाली पंजाब मेल के जरिए पंजाब मेल के साथ एक स्पैशल बोगी (आर.ए.) लगाकर वापस दिल्ली जाना था, लेकिन रेलवे की ओर से जी.एम. साहिब की जी हजूरी करते हुए 24 बोगियों वाली ट्रेन में मौजूद हजारों यात्रियों की परवाह किए बगैर इस ट्रेन को उसके निर्धारित समय 9.40 मिनट की बजाए करीब 32 मिनट की देरी से 10.22 बजे रवाना किया गया। जानकारी देते हुए कुछ यात्रियों समेत अपनी पहचान गुप्त रखने वाले कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वास्तव में पंजाब मेल जी.एम. के लिए ही लेट की गई थी क्योंकि जी.एम. साहिब को फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने में विलम्ब हो गया था। यही वजह थी कि जी.एम. के लिए पंजाब मेल जानबूझ कर देरी से रवाना की गई। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!