Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2019 01:15 PM
लोक इंसाफ पार्टी (लिप) के प्रमुख एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अकाली दल का हाल भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राजद जैसा ही होगा और बाकी समय अकाली दल के सदस्यों का जेल में बीतेगा।
लुधियाना (कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी (लिप) के प्रमुख एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अकाली दल का हाल भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राजद जैसा ही होगा और बाकी समय अकाली दल के सदस्यों का जेल में बीतेगा।
इस दौरान विधायक बैंस ने दुगरी में आयोजित संगत दर्शन के दौरान मनिन्द्र सिंह लक्की को वार्ड नं. 44 अध्यक्ष, कमलजीत सिंह राजा को सी.आर.पी. कालोनी अध्यक्ष व राकेश गुलाटी को लुधियाना शहरी महासचिव नियुक्त किया है। बैंस ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बने 2 साल बीत चुके हैं, पर नशा व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना बादल व कैप्टन की साजिश है।
कई बातें सामने आ रही हैं कि राज्य पुलिस नशा व्यापारियों से मिली है, क्योंकि आजतक कोई भी बड़ा मगरमच्छ नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चिट्टे के किंगपिन मजीठिया का लोकसभा हलका लुधियाना से नाम आने पर राज्य वासियों के लिए खतरे की घंटी है और लुधियाना वासी मजीठिया को मुंह नहीं लगाएंगे। इस दौरान मनमोहन सिंह पप्पू, मनजीत सिंह चावला, बलदेव सिंह सवद्दी, गुरदीप सिंह कालड़ा, सुखविन्द्र सिंह, सोहन सिंह अध्यक्ष लेबर कालोनी, रणजीत सिंह खटड़ा आदि उपस्थित थे।