पंजाब में आने वाले दिनों में होगी झमाझम बारिश! IMD ने कई जिलों को जारी की चेतावनी

Edited By Kamini,Updated: 12 Aug, 2026 07:37 PM

punjab heavy rain alert

पंजाब के मौसम  को लेकर IMD ने ताजा अपडेट जारी किया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम  को लेकर IMD ने ताजा अपडेट जारी किया है। दरअसल, मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं।

भारतीय मौसम विभाग, चंडीगढ़ की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, इन 2 दिनों, 12 और 13 अगस्त को पंजाब के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में सिर्फ हल्की बारिश होगी। 14 अगस्त को राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली में 75 परसेंट से 100 परसेंट बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना और पटियाला जैसे जिलों में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

ये जिले रहें सावधान

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, संगरूर, लुधियाना में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर मौसम बारिश वाला रहेगा। कई जगहों पर खासकर पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 75 परसेंट बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। 16 अगस्त को बारिश की रफ्तार में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन फिर भी होशियारपुर और रूपनगर जैसे जिलों में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पश्चिमी पंजाब के फाजिल्का और मुक्तसर जैसे जिलों में कुछ ही जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने मौसम के हालात को देखते हुए लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!