केन्द्र ने कहा: SYL मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा में नहीं बनी सहमति

Edited By Vaneet,Updated: 16 Mar, 2020 02:29 PM

punjab haryana did not agree on syl issue

केन्द्र ने सोमवार को कहा कि पंजाब एवं हरियाणा, सतलुज यमुना सम्पर्क नहर (एसवाईएल) मुद्दे के समाधान को लेकर...

नई दिल्ली-चंडीगढ़: केन्द्र ने सोमवार को कहा कि पंजाब एवं हरियाणा, सतलुज यमुना सम्पर्क नहर (एसवाईएल) मुद्दे के समाधान को लेकर कोई मध्यम मार्ग निकालने पर सहमत नहीं है। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह बात कही।

Image result for जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
 
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र को निर्देश दिया था कि एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब एवं हरियाणा के साथ बातचीत कर कोई मध्यम मार्ग निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर केन्द्र ने दोनों राज्यों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि इस बातचीत में दोनों ही राज्य कोई मध्यम मार्ग निकालने पर सहमत नहीं है। शेखावत ने कहा कि केन्द्र अब इस बारे में उच्चतम न्यायालय को दोनों राज्यों के पक्ष से अवगत करा देगा। 

Image result for SYL ISSUe

उल्लेखनीय है कि एसवाईएल के तहत पंजाब की सतलुज नदी को नहर के जरिए हरियाणा में यमुना नदी से जोड़े जाने का लक्ष्य है। यह योजना विभिन्न कारणों के चलते कई दशकों से लटकी पड़ी है। यह मामला वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और शीर्ष न्यायालय ने इस मामले में समाधान निकालने के लिए केन्द्र को दोनों राज्यों से बातचीत करने का निर्देश दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!