Edited By swetha,Updated: 11 Apr, 2018 02:17 PM
चंडीगढ़ में रैली से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मारे गए 2 किसानों के परिवारों को राज्य सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार गत दिनों चंडीगढ़ में हुए रैली से किसान वापिस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में 2 किसानों...
चंडीगढ़ःचंडीगढ़ में रैली से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मारे गए 2 किसानों के परिवारों को राज्य सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार गत दिनों चंडीगढ़ में हुए रैली से किसान वापिस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में 2 किसानों की मौत हो गई।
किसानों की मौत का मुआवजा तथा सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मानसा में किसान संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों को मानते हुए पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है। मांगे माने जाने के बाद किसानों के पार्थिव शरीर लेने के लिए परिजन पटियाला के सरकारी अस्पताल पहुंच गए हैं।