Edited By Pardeep,Updated: 14 Feb, 2019 03:00 AM
बीते दिन पी.के. सिन्हा, नरेश अरोड़ा व गौरव गर्ग के विभाग बदले गए थे परंतु अब पंजाब सरकार ने तीनों की बदलियां रद्द करते हुए उन्हें दोबारा उनकी पुरानी पोस्टिंग पर भेज दिया है। आई.जी. प्रवीण कुमार सिन्हा को दोबारा आई.जी. अपराध, आई.जी. नरेश अरोड़ा को...
जालंधर: बीते दिन पी.के. सिन्हा, नरेश अरोड़ा व गौरव गर्ग के विभाग बदले गए थे परंतु अब पंजाब सरकार ने तीनों की बदलियां रद्द करते हुए उन्हें दोबारा उनकी पुरानी पोस्टिंग पर भेज दिया है। आई.जी. प्रवीण कुमार सिन्हा को दोबारा आई.जी. अपराध, आई.जी. नरेश अरोड़ा को खुफिया विंग का चार्ज दिया गया है।
मोगा के एस.एस.पी. लगाए गए आई.पी.एस. अधिकारी गौरव गर्ग को मुख्यमंत्री सुरक्षा में भेजा गया है। नई बदलियों के साथ-साथ मोगा को नया एस.एस.पी. मिला है। अमरजीत सिंह बाजवा को मोगा का सीनियर पुलिस कप्तान लगाया गया है।