Edited By Mohit,Updated: 29 Dec, 2019 10:27 PM
पंजाब सरकार ने रविवार को प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जसबीर सिंह के सम्मान में 30 दिसंबर को एक दिन के शोक की घोषणा की है।
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने रविवार को प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जसबीर सिंह के सम्मान में 30 दिसंबर को एक दिन के शोक की घोषणा की है। जसबीर सिंह का संगरूर में 28 दिसंबर को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय शोक के दौरान राज्य में राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा और राज्य की ओर से कोई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने यहां एक बयान जारी कर 78 वर्षीय कांग्रेस नेता के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह कांग्रेस के बेहद अनुशासित सिपाही थे।