Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jul, 2026 06:22 PM

गत बीती देर रात स्थानीय मोहल्ला सागर गेट में चल रहे नकलों के कार्यक्रम दौरान गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति द्वारा मोहल्ले में नकलों के कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया...
बंगा (अरोड़ा) : गत बीती देर रात स्थानीय मोहल्ला सागर गेट में चल रहे नकलों के कार्यक्रम दौरान गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति द्वारा मोहल्ले में नकलों के कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। इस दौरान गुरदीप सिंह दीपा बखलोरिया नामक एक नौजवान अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद उक्त नौजवान का मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ कार्यक्रम के दौरान झगड़ा शुरू हो गया और गोली चल गई। जो कार्यक्रम में मौजूद एक महिला की जांघ के पीछे वाले हिस्से में लग गई, जबकि एक गोली गुरदीप सिंह दीपा को भी लगी।
घटना की सूचना मिलते ही बंगा सिटी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल बंगा पहुंचाया, यहां गुरदीप सिंह दीपा की हालत को गंभीर देखते हुए उसे तुरंत रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका था कि गोली किसने और क्यों चलाई। जब हुए घटना क्रम संबधी थाना सिटी बंगा के ASI विजय कुमार से बातचीत की तो उन्हों ने कहा वह मामले की जांच कर रहे है जो भी तत सामने आए गए वह बता दिए जाएगे।