Edited By Updated: 09 Jan, 2017 08:09 PM
कांग्रस द्वारा दिल्ली में जारी किए गए मैनिफैस्टो पर राजनीतिक गलियारे में विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। बादल चुनावी प्रचार की शुरुअात करने के लिए यहां पहुंचे थे।
गिद्दड़बाह(कुलभूषण): कांग्रस द्वारा दिल्ली में जारी किए गए मैनिफैस्टो पर राजनीतिक गलियारे में विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। बादल चुनावी प्रचार की शुरुअात करने के लिए यहां पहुंचे थे। सी.एम.प्रकाश सिंह बादल ने इस पर सवाल खड़े किए है। इस पत्र पर बादल का कहना है कि कांग्रेस जबसे देश आजाद हुआ तब से मनोरथ पत्र जारी कर रही है लेकिन पूरा एक भी नहीं कर पाई।
किसानों का कर्ज माफ करना झूठ का पुलंदा है। कांग्रेस बर बार वादे करती है लेकिन पूरा नहीं करती। पंजाब में चार हफ्तों में नशा खत्म करने पर सी.एम.ने कहा कैसे खत्म करेगी चार हफ्ते में तो बुखार भी नहीं उतरता।
हर घर नौकरी को लेकर सी.एम.ने कहा कि कैसे कांग्रेस नौकरी देगी, कल को कहेंगे कि हम आपके लिए ताज महल बना देंगे। सुखबीर के काफिले पर हुए हमले पर बादल ने कहा कि लोग हमारा विरोध नहीं कर रहे। विपक्ष करवा रहा है। खास पार्टी के लोग एेसा कर रहे हैं।