Edited By Updated: 31 Dec, 2016 02:05 PM
शक मौजूदा सरकार के कार्यकाल में मानसा का काफी विकास हुआ है परन्तु यह विकास बिना किसी योजना के हुआ है।
मानसाःबेशक मौजूदा सरकार के कार्यकाल में मानसा का काफी विकास हुआ है परन्तु यह विकास बिना किसी योजना के हुआ है। इस कारण शहर की हालत बदतर है। इस शहर में शौचालयों की काफी कमी है। इस कारण महिलाओं को काफी तंगी महसूस होती है। इस शहर अंदर पानी के निकास के लिए सीवरेज प्रणाली बुरी तरफ से ठप्प है। इस कारण सड़कों पर आए दिन सीवरेज का पानी कई -कई दिन खड़ा रहता है। वहीं सड़कों पर 12 महीने कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। मानसा नगर कौंसलों से पावर छीन कर भटिंडा डिवैल्पमैंट को दीं गई। पर इसका भी कोई खास प्रभाव दिखाई नहीं दिया।
मुख्य मुद्दे
*बरसाती पानी और सिवरेज की समस्या हल करना।
*बेरोजगारी दूर करन के लिए बड़े प्लांट स्थापित करना।
*कूड़े कर्कट की समस्या का हल करना।
*गांवों में स्ट्रीट लाईटों का प्रबंध करना।