Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2022 04:36 PM
पंजाब के डी.जी.पी. वी.के भावरा ने केंद्रीय डैपुटेशन पर जाने की इच्छा जाहिर की है।
चंडीगढ़ः पंजाब के डी.जी.पी. वी.के भावरा ने केंद्रीय डैपुटेशन पर जाने की इच्छा जाहिर की है। इस संबंधित उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्रीय गृह विभाग को एक चिट्ठी भेजी है। अगर ऐसे होता है तो फिर पंजाब को एक नया डी.जी.पी. मिल सकता है। डी.जी.पी. भावरा को पिछली कांग्रेस सरकार ने नियुक्त था, हालांकि चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी सत्ता में आ गई पर फिर भी वह अपने पद पर बने रहे।
सरकार बनने के बाद भी विरोधियों ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पर आम आदमी पार्टी की घेराबंदी कर रखी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस की कमजोरी जाहिर हुई है। डी.जी.पी. भावरा को केंद्र की तरफ से इस पद पर तैनात किया गया था। इसलिए उनके पास डैपूटेशन के लिए अर्जी देने का बदल है, जिसके चलते उनकी तरफ से उक्त चिट्ठी लिखी गई है।