34 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा में बगावत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 07:30 AM

punjab corporation elections 2017

निकाय चुनावों के लिए जालंधर नगर निगम में अपने हिस्से आई 51 सीटों में से 34 पर भाजपा ने आज देर सायं उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद पार्टी में बगावत भी हो गई।

जालंधर (पाहवा): निकाय चुनावों के लिए जालंधर नगर निगम में अपने हिस्से आई 51 सीटों में से 34 पर भाजपा ने आज देर सायं उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद पार्टी में बगावत भी हो गई। 

कई नए चेहरों पर दांव खेल रही है भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से घोषित सूची में इस बार कई ऐसे चेहरे शामिल किए गए हैं जिनके पिता या पति भाजपा में पहले किसी न किसी पद पर रहे हैं। भाजपा ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सिफारिश पर भी कुछ नए चेहरे पेश किए हैं, जिनमें शैली खन्ना व रवि महाजन प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त सांपले के करीबी लोगों को टिकट दिया गया, जिन्हें कभी किसी भाजपा कार्यक्रम या बैठक में नहीं देखा गया। 

सांपला के करीबी बलराज और दुआको टिकट देने का भी विरोध
निकाय चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत हो गई है। पार्टी की जालंधर कैंट मंडल नंबर 12 के सभी पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। क्षेत्र की 11 सीटों में से भाजपा के हिस्से  केवल 2 सीटें आई थीं। इसके  साथ-साथ क्षेत्र में पड़ते वार्ड नंबर 22 व 24 में प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के करीबी बलराज और यशपाल दुआको टिकट दिए जाने को लेकर भी विरोध चल रहा है। मंडल इंचार्ज वरिंदर पाल, अध्यक्ष  विक्रम चड्ढा, महासचिव दिनेश कमल, अमरजीत सिंह, पूर्व पार्षद किरपाल सिंह पाली, तजिंदर पाल सिंह, सुखदेव भगत इत्यादि ने इस्तीफे देने का ऐलान किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!