Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 08:58 AM
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के लिए इस समय सैंट्रल हलके के वार्डों में अपने भाजपा उम्मीदवारों को जितवाना लगातार कठिन होता जा रहा है। यही हाल वार्ड नंबर-68 में देखने को मिल रहा है।
जालंधर(बुलंद): भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के लिए इस समय सैंट्रल हलके के वार्डों में अपने भाजपा उम्मीदवारों को जितवाना लगातार कठिन होता जा रहा है। यही हाल वार्ड नंबर-68 में देखने को मिल रहा है। यहां कालिया ने कांग्रेस के नेता को तोड़ कर भाजपा में लाकर उन्हें टिकट दी है, पर इसके बदले में इलाके के कई भाजपाई और अकाली वर्कर नाराज कर लिए हैं, जो कि अब भाजपा उम्मीदवार के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
इसी वार्ड से कालिया के करीबी रहे प्रो. एम.पी. सिंह भी कालिया से नाराज हैं। सारे चुनावी प्रचार से प्रो. सिंह गायब दिख रहे हैं। जानकारों की मानें तो कालिया ने फोन के जरिए प्रो. सिंह को मनाने की कोशिश की है, पर वह कामयाब नहीं हो पाए। इसी वार्ड से टिकट के चाहवान भाजपा नेता भूपिंद्र सिंह भी नाराज हैं। वह भी सीधे तौर पर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में कालिया के लिए अपने चाहवान को जितवाना कठिन हो गया है।