Edited By Updated: 09 Jan, 2017 02:08 AM
पंजाब कांग्रेस द्वारा राज्य विधानसभा के आम चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र कल 9 जनवरी को ...
जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस द्वारा राज्य विधानसभा के आम चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र कल 9 जनवरी को दिल्ली सहित कुल 6 स्थानों पर जारी किया जा रहा है। दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। जबकि चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर व भटिंडा में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र रिलीज किया जाएगा।
कांग्रेस पहले ही अपने चुनावी घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे चुकी है तथा उसकी कापियां भी छप कर तैयार हो गई हैं। दिल्ली में कैप्टन के अलावा पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी के भी मौजूद रहने की सम्भावना है।