पंजाब कांग्रेस के नए संगठनात्मक ढांचे का गठन जुलाई में

Edited By swetha,Updated: 10 Jun, 2018 10:35 AM

punjab congress structure

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए संगठनात्मक ढांचे का गठन संभवत: जुलाई महीने में किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इसका गठन 2 चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में जिला प्रधानों को मनोनीत किया जाना है।

जालन्धर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए संगठनात्मक ढांचे का गठन संभवत: जुलाई महीने में किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इसका गठन 2 चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में जिला प्रधानों को मनोनीत किया जाना है। 

कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह से सलाह करने के बाद जिला प्रधानों की सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पिछले 20 दिनों से भेजी हुई है जिस पर अब राहुल गांधी की मोहर लगनी ही बाकी है। नए जिला प्रधानों की सूची को राहुल द्वारा संभवत: अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां जुलाई महीने में की जाएंगी।  

कै. अमरेन्द्र सिंह ने नए युवा चेहरे लेने की वकालत की
कै. अमरेन्द्र सिंह ने नए संगठनात्मक ढांचे में नए युवा चेहरों को लेने की वकालत राहुल गांधी के समक्ष की थी। वैसे भी मौजूदा संगठनात्मक ढांचे में शामिल कांग्रेसी नेता इस समय या तो मंत्री बन चुके हैं या फिर विधायक बन चुके हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने यह निर्णय लिया हुआ है कि मंत्री या विधायक 2 पदों पर बने नहीं रहेंगे। उन्होंने एक ही पद पर रहना होगा। इसका अर्थ है कि विधायकों को अपने विधानसभा हलकों की तरफ देखना होगा। इस तरह जिला कांग्रेस कमेटियों की सियासी गतिविधियों को तेज करने के उद्देश्य से उन्हें प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम भी दिए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!