इतिहास के झरोखे सेःपंजाब में 5 लोकसभा मैंबर बने मुख्यमंत्री!

Edited By swetha,Updated: 31 Mar, 2019 08:27 AM

punjab chief minster

पंजाब की ऐतिहासिक सियासी झरोखों में कई ऐसा नेता भी अपनी अपनी पार्टी में जहां कई बार विधायक बने पर फिर एम.पी. भी चुने गए जिसके चलते उनको पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी भी नसीब हुई।

लुधियाना: पंजाब की ऐतिहासिक सियासी झरोखों में कई ऐसा नेता भी अपनी अपनी पार्टी में जहां कई बार विधायक बने पर फिर एम.पी. भी चुने गए जिसके चलते उनको पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी भी नसीब हुई।

PunjabKesari

यदि नजर दौड़ाई जाए तो सबसे पहले ज्ञानी जैल सिंह होशियारपुर से एम.पी. रहे और 1975 में पंजाब के मुख्यमंत्री के अलावा देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। इसी तरह दरबारा सिंह जालंधर से लोकसभा सदस्य बने और 1980 में बतौर पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। इसी कड़ी में सुरजीत सिंह बरनाला 1977 में संगरूर से सांसद बने और केंद्रीय मंत्री भी रहे। इसके बाद 1985 में मुख्यमंत्री पंजाब बने। 

PunjabKesari

प्रकाश सिंह बादल भी 1977 में फरीदकोट से सांसद बने और केंद्रीय खेतीबाड़ी मंत्री भी रहे। पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री होने का मान भी हासिल किया। जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी 1985 में पटियाला से एम.पी. रह चुके हैं और 2014 में अमृतसर से लोकसभा मैंबर बने और बतौर डिप्टी नेता भी सेवा कर चुके हैं। वह आजकल पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।

PunjabKesari

चाहे 1966 में राज्यों की बांट के समय से लेकर अब तक के इतिहास में प्रताप सिंह कैरों, जस्टिस गुरनाम सिंह 2 बार, लक्ष्मण सिंह गिल, शेरे पंजाब स्व. बेअंत सिंह, हरचरण सिंह बराड़ और बीबी राजेंद्र कौर भट्ठल मुख्यमंत्री रहे परंतु एम.पी. नहीं बन सके।

PunjabKesari

इतिहास के सियासी झरोखे में से यदि कोई पंजाब से विजेता एम.पी. देश का प्रधानमंत्री बना तो वह इन्द्र कुमार गुजराल थे । वह जालंधर से एम.पी. बने थे। इसी तरह देश का सबसे बड़ा राष्ट्रपति पद किसी पंजाबी को नसीब हुआ तो वह थे ज्ञानी जैल सिंह जो होशियारपुर से एम.पी. बने थे।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!