Edited By Kamini,Updated: 10 Mar, 2023 09:39 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति और माइनिंग नीति को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इन नीतियों के माध्यम से पंजाब के राजस्व में वृद्धि करना है और यह केवल अच्छी नीयत और अच्छी नीतियों से ही संभव है।
गौरतलब है कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज साल 2023-24 का बजट पेश किया। पंजाब में 'आप' सरकार के गठन की पहली वर्षगांठ पर बजट पेश किया गया। 'आप' सरकार द्वारा पेश किया गया यह दूसरा पेपरलेस बजट है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here