राहुल गांधी पर बरसे BJP नेता परमिंदर बराड़, बोले- पंजाबियों को 5 साल का हिसाब दें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2026 08:45 PM

punjab bjp general secretary parminder brar lashes out at rahul gandhi

पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज पंजाब आए और संगरूर में उनके भाषण को सुनकर वह काफी हैरान हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण दौरान कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया...

पंजाब डैस्क : पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज पंजाब आए और संगरूर में उनके भाषण को सुनकर वह काफी हैरान हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण दौरान कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि पंजाब में नशे की समस्या बहुत गंभीर है। जिस पर बराड़ ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी को पहले पंजाब की जनता को अपने 5 साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए।

बराड़ ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते कहा कि पंजाब की जनता ने आपको 5 साल सत्ता में रहने का मौका दिया था, ताकि राज्य से नशे की समस्या खत्म की जा सके, लेकिन उस दौरान आपने कुछ नहीं किया और हैरानी की बात है कि राहुल गांधी अब दोबारा पंजाब की जनता से मौका देने की मांग कर रहे हैं, जबकि पहले मिले मौके का हिसाब उनके पास नहीं है।

भाजपा महासचिव ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां नशे पर लगाम लगाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करके दिखाया है। अमित शाह का 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का दावा भी सच साबित होगा।

बराड़ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पंजाबियों से कई बार झूठे वादे किए और जनता को गुमराह किया है। पंजाब के लोग कांग्रेस के कार्यकाल को भूले नहीं हैं और अब राहुल गांधी को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!