पढ़ें, पंजाब के विशेष विधानसभा सत्र में कृषि कानूनों को लेकर किसने क्या कहा

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2020 02:00 PM

punjab assembly session on agriculture ordinance

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया।

जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। नए कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए विशेष विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन के नेता ने प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ तीन विधेयक भी पेश किए। सिंह द्वारा पेश किए तीन विधेयक, किसान उत्पादन व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विशेष प्रावधान एवं पंजाब संशोधन विधेयक 2020, आवश्यक वस्तु (विशेष प्रावधान और पंजाब संशोधन) विधेयक 2020 और किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा (विशेष प्रावधान और पंजाब संशोधन) विधेयक 2020 हैं।

PunjabKesari

सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि राज्य का विषय है, लेकिन केन्द्र ने इसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे काफी ताज्जुब है कि आखिर भारत सरकार करना क्या चाहती है।'' कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020, कृषक (सशक्तीरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 विधेयक हाल ही में संसद में पारित हुए थे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के इन्हें मंजूरी देने के बाद अब ये कानून बन चुके हैं। कृषि राज्यों पंजाब और हरियाणा में किसान केन्द्र के इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।


वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि अब गेंद आदमी पार्टी के पाले में है। जैसे पंजाब सरकार विधानसभा में खेती कानूनों के खिलाफ बिल लेकर आई हैं, वैसे ही आप सरकार दिल्ली विधानसभा में करके दिखाए।

PunjabKesari

कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने आज सदन में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो फ़ैसला कैप्टन ने किया है, उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी, उन्होंने इसे ऐतिहासिक फ़ैसला बताया। 

PunjabKesari

शिक्षा मंत्री विजेंद्र सिंगला ने कहा कि  पंजाब विधानसभा ने अपना कानून बनाया, इससे सारे वर्गों को लाभ मिलेगा। 

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने विधानसभा का सत्र बुधवार तक आगे बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव दिया है। विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने कहा है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!