पंजाब विधानसभा की 13 सदन कमेटियां गठित

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2019 10:25 AM

punjab assembly

पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने वर्ष 2019-20 के लिए सदन की 13 कमेटियां गठित की हैं। इनके चेयरमैन व सदस्य नामजद कर नोटीफिकेशन जारी किया गया है।

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने वर्ष 2019-20 के लिए सदन की 13 कमेटियां गठित की हैं। इनके चेयरमैन व सदस्य नामजद कर नोटीफिकेशन जारी किया गया है। इन कमेटियों में 11 चेयरमैन सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के हैं, जबकि एक-एक चेयरमैन पद विपक्षी दलों आम आदमी पार्टी व अकाली दल को दिया गया है। कमेटियों में ‘आप’ के उन विधायकों को भी सदस्य बनाया गया है, जो विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। बेशक अभी इनके इस्तीफे मंजूर नहीं हुए हैं। इनमें सुखपाल सिंह खैहरा, नाजर सिंह मानशाहिया, अमरजीत सिंह संदोआ के नाम शामिल हैं। लोक लेखा कमेटी का चेयरमैन आम आदमी पार्टी के कुलतार सिंह संधवां को बनाया गया है जबकि पहले इस कमेटी के चेयरमैन इसी पार्टी के कंवर संधू थे जोकि इस समय ‘आप’ विधायकों के बागी ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

लोक लेखा कमेटी
चेयरमैन कुलतार सिंह संधवां, सदस्य रणदीप सिंह नाभा, सुरजीत सिंह धीमान, संगत सिंह गिलजियां, रमनजीत सिंह सिक्की, नवतेज सिंह चीमा, फतेहजंग सिंह बाजवा, बलविंद्र सिंह, अरुण डोगरा, लखवीर सिंह लक्खा, कुलवंत सिंह पंडोरी, परमिंद्र सिंह ढींडसा और दिलराज सिंह भूंदड़।

सरकारी कारोबार कमेटी 
चेयरमैन कुलजीत सिंह नागरा, सदस्य दर्शन सिंह बराड़, रजनीश कुमार बब्बी, अमरेंद्र सिंह राजा वङ्क्षडग़, सुखविंद्र सिंह डैनी बंडाला, राजिंद्र बेरी, पवन कुमार आदिया, दविंद्र सिंह घुबाया, संतोख सिंह, अमन अरोड़ा, कंवर संधू, प्रकाश सिंह बादल और पवन कुमार टीनू।

अनुमान कमेटी 
चेयरमैन हरदयाल सिंह कम्बोज, सदस्य मदन लाल जलालपुर, जोङ्क्षगद्र पाल, सुनील दत्ती, धर्मवीर अग्निहोत्री, सुशील कुमार रिंकू, अरुण डोगरा, हरजोत कमल सिंह, दलवीर सिंह गोल्डी, जय कृष्ण सिंह रोड़ी, सरवजीत कौर माणूके, बिक्रम सिंह मजीठिया और हरिंद्रपाल सिंह चंदूमाजरा।

अनुसूचित जातियों, अनुसूचित कबीलों और पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण के लिए कमेटी
चेयरमैन नत्थू राम, मैंबर सुरजीत सिंह धीमान, निर्मल सिंह, जोङ्क्षगद्र पाल, संतोख सिंह, चौधरी सुरिंद्र सिंह, पवन कुमार आदिया, डा. राज कुमार चब्बेवाल, सत्कार कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, सरवजीत कौर माणूके, बलदेव सिंह खैहरा और सुखविंद्र कुमार।

हाऊस कमेटी
चेयरमैन अजैब सिंह भट्टी, डिप्टी स्पीकर (पद के आधार पर सभापति), मैंबर अमरीक सिंह ढिल्लों, रमनजीत सिंह सिक्की, प्रकट सिंह पोआर, सुखविंद्र सिंह डैनी बंडाला, हरजोत कमल सिंह, अमन अरोड़ा, बुद्ध राम और एन.के. शर्मा।

सवाल और हवाला कमेटी 
चेयरमैन इंदरबीर सिंह बुलारिया, सदस्य मदन लाल जलालपुर, सुखपाल सिंह भुल्लर, अंगद सिंह, राजिंद्र सिंह, हरदेव सिंह लाडी, बुद्ध राम, मनजीत सिंह और बलदेव सिंह खैहरा।

स्थानीय संस्थाओं और पंचायती राज इकाइयों संबंधी कमेटी
चेयरमैन हरप्रताप सिंह अजनाला, सदस्य अमित विज, सुनील दत्ती, राजिंद्र बेरी, संजीव तलवाड़, कुलदीप सिंह वैद्य बुलारा, कुलबीर सिंह जीरा, प्रीतम सिंह कोटभाई, जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, प्रो. बलजिंद्र कौर, शरनजीत सिंह ढिल्लों, लखबीर सिंह लोधीनंगल और अरुण नारंग।

सरकारी आश्वासनों संबंधी कमेटी 
चेयरमैन परमिंद्र सिंह पिंकी, सदस्य दर्शन सिंह बराड़, निर्मल सिंह, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, हरमिंद्र सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह जीरा, प्रीतम सिंह कोटभाई, बलदेव सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर, शरनजीत सिंह ढिल्लों, कंवरजीत सिंह और सिमरजीत सिंह बैंस।

अधीन विधान कमेटी 
चेयरमैन तरसेम सिंह डी.सी., सदस्य राकेश पांडे, संगत सिंह गिलजियां, अमित विज, हरमिंद्र सिंह गिल, अवतार सिंह जूनियर, सुखजीत सिंह, हरविंद्र सिंह फूलका, मनजीत सिंह, परमिंद्र सिंह ढींडसा, एन.के. शर्मा, बलविंद्र सिंह बैंस।

पटीशन कमेटी 
चेयरमैन गुरकीरत सिंह कोटली, सदस्य नवतेज सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, अंगद सिंह, संजीव तलवाड़, लखवीर सिंह लक्खा, दलवीर सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह संदोआ, रुपिंद्र कौर रूबी, हरिंद्र पाल सिंह चंदूमाजरा, कंवरजीत सिंह और दिनेश सिंह।

मेज पर रखे गए/रखे जाने वाले कागज-पत्रों संबंधी कमेटी 
चेयरमैन गुरप्रताप सिंह वडाला, सदस्य बरिंद्र मीत सिंह पाहड़ा, रजनीश कुमार बब्बी, बलविंद्र सिंह, चौधरी सुरिंद्र सिंह, सत्कार कौर, दविंद्र सिंह घुबाया, राजिंद्र सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा और पिरमल सिंह धौला।

पुस्तकालय कमेटी 
चेयरमैन सुरिंद्र कुमार डावर, सदस्य डा. राजकुमार, दर्शन लाल, सुशील कुमार रिंकू, सुखजीत सिंह, हरदेव सिंह लाडी, नाजर सिंह मानशाहिया, जय कृष्ण सिंह रोड़ी और लखबीर सिंह लोधीनंगल।

विशेष अधिकार कमेटी 
चेयरमैन कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, सदस्य अमरेंद्र सिंह राजा वङ्क्षडग़, प्रगट सिंह, फतेहजंग सिंह बाजवा, धर्मवीर अग्निहोत्री, अवतार सिंह जूनियर, दर्शन लाल, कुलदीप सिंह वैद्य बुलारा, जगदेव सिंह, अमरजीत सिंह संदोआ, पवन कुमार टीनू और सुखविंद्र कुमार।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!