Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 10:14 PM
पंजाब सरकार ने मंगलवार को 3 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादलों संबंधी आदेश जारी किए हैं। आई.ए.एस. अधिकारी ....
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मंगलवार को 3 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादलों संबंधी आदेश जारी किए हैं। आई.ए.एस. अधिकारी मनीकांत प्रसाद सिंह को अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय कमिश्नर कर, जबकि विश्वजीत खन्ना को अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय कमिश्नर विकास और एडीशनल चार्ज अतिरिक्त मुख्य सचिव बागवानी लगाया गया है।
इसी तरह आई.ए.एस. अधिकारी आर. वैंकट रत्नम को प्रमुख सचिव एस.सी./बी.सी. कल्याण और अतिरिक्त चार्ज प्रमुख सचिव, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास लगाया गया है।