पनबस व पीआरटीसी कर्मचारियों ने की हड़ताल स्थगित, जानिए क्या है वजह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2021 11:51 AM

punbus and prtc employees postpone the strike

पंजाब रोडवेज /पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन व पीआरटीसी कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर 6 अक्टूबर को फिर से हड़ताल कर 4 घंटे के लिए पंजाब के सभी बस स्टैंड को बंद करने की चेतावनी दी थी।

लुधियाना(मोहिनी): पंजाब रोडवेज /पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन व पीआरटीसी कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर 6 अक्टूबर को फिर से हड़ताल कर 4 घंटे के लिए पंजाब के सभी बस स्टैंड को बंद करने की चेतावनी दी थी। ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने इस मुद्दे को लेकर आज सुबह मीटिंग बुला ली जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात कर कर्मचारियों के साथ 12 अक्टूबर को मीटिंग करने का निर्णय लिया है। इसमें उनकी उचित मांगों की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि वह कर्मचारियों को रेगुलर करने और वेतन में बढ़ोतरी को लेकर संघर्ष की राह पर चले रहे हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार का भी आखरी साल होने पर सरकार ने उनकी कोई भी सुध नहीं ली। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता संभालने से पहले कर्मचारियों से वादे किए थे कि उन्हें जल्द पक्का कर दिया जाएगा पर उन्होंने टालमटोल वाली नीति अपनाकर समय निकाला। इस कारण समूह कर्मचारियों में रोष है। यूनियन फिर से अपनी मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन करने की तैयारी में थी तो मौके पर ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को सुना जाएगा और जल्द ही उनकी मांगों का हल निकालने पर विचार होगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!