Edited By Vatika,Updated: 16 Feb, 2019 08:47 AM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. काफिले पर हमले की सख्त निंदा की है। यहां पंजाब विधानसभा में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए।
चंडीगढ़ (भुल्लर): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. काफिले पर हमले की सख्त निंदा की है। यहां पंजाब विधानसभा में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए।
निर्दोष लोगों या सुरक्षा कर्मियों को मारकर कुछ हासिल नहीं किया जा सका। जम्मू-कशमीर में चल रहे आतंकवाद के मामले को हल करने के लिए सभी संभव कदम बिना देरी उठाए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि समूह राजनीतिक पार्टियों और लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर आतंकवादी हिंसा के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी चाहिए।