Edited By PTI News Agency,Updated: 22 May, 2022 11:42 AM
कपूरथला, 22 मई (भाषा) पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक विजय कुमार चोपड़ा की छोटी बहन स्नेहलता का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।
कपूरथला, 22 मई (भाषा) पंजाब केसरी समूह के प्रधान संपादक विजय कुमार चोपड़ा की छोटी बहन स्नेहलता का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।
उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्नेहलता का जन्म सात मार्च, 1942 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई कपूरथला में नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया सरकारी कॉलेज से की। उन्होंने कपूरथला में एक शिक्षण संस्थान भी संचालित किया।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को मंसूरवाल शवदाहगृह में किया जाएगा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।