सिर्फ आप पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती हैः राघव चड्ढा

Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Jan, 2021 11:45 PM

pti punjab story

अमृतसर, एक जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) नेता राधव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी ही पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आप 2022 के विधानसभा चुनाव में "बड़ी जीत" के साथ राज्य में सरकार...

अमृतसर, एक जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) नेता राधव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी ही पंजाब को विकास के पथ पर ले जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आप 2022 के विधानसभा चुनाव में "बड़ी जीत" के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।
अमृतसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी ने आरोप लगाया कि राज्य को शिअद-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने "लूटा" है।
उन्होंने कहा, " अब पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि केवल एक पार्टी ही पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है और इस बार वे आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनाएंगे।"
राज्य में कांग्रेस सत्ता में हैं।

आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कौन होंगे, इस पर चड्ढा ने कहा कि पार्टी जल्दी इस पर स्थिति साफ कर देगी। मुख्यमंत्री पंजाब के लोगों में से ही होंगे।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!