Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2020 09:03 AM
पी.टी.सी. के सीनियर पत्रकार दविंदरपाल सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया।
जालंधरः पी.टी.सी. के सीनियर पत्रकार दविंदरपाल सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण उनकी मौत हुई है। कोविड -19 के कारण उनकी किडनी और फेफड़े इन्फेक्टेड हो गए थे और वह वेंटिलेटर के सहारे सांस ले रहे थे।
किडनी ट्रांसप्लांट के कारण उनकी इम्यूनटी कमज़ोर थी। दविंदरपाल सिंह पी.टी.सी. न्यूज चैनल के फाउंडर मुलाज़ीम थे और अमरीका में हैड के तौर पर न्यूयार्क में सेवाएं निभा रहे थे। वह पिछले एक साल से भारत ही थे।