पढ़ाई में पिछड़ा तरनतारन,10 वीं के नतीजों ने खोली पोल

Edited By Updated: 23 May, 2017 03:56 PM

pseb result

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 वीं के नतीजे तो घोषित कर दिए हैं। इन नतीजों ने सरकारी स्कूलों की पोल खोल के रख दी है।

जालंधरः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 वीं के नतीजे तो घोषित कर दिए हैं। इन नतीजों ने सरकारी स्कूलों की पोल खोल के रख दी है।  चाहे सरकारी स्कूलों के छात्रों ने मैरिट लिस्ट में उपस्थिति दर्ज करवाई है,पर अभी भी स्थिति चिंताजनक है। बोर्ड द्वारा जारी की गई मैरिट लिस्ट में 379 में से केवल 24 विद्यार्थी ही सरकारी स्कूलों के हैं। राज्य के 22 जिलों के सरकारी स्कूलों का एक भी विद्यार्थी मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त नहीं कर सका है। पिछले वर्ष 10 वीं के घोषित परिणामों में 355 में से सरकारी स्कूलों के 17 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया था।


इस साल सरकारी स्कूलों के 2 छात्रों ने ही मौरिट लिस्ट की पहली 10 पोजिशनों में स्थान  प्राप्त किया है। सबसे अधिक होशियारपुर के  7 तथा उसके बाद पटियाला के 4 छात्र मैरिट में आए हैं। इस संबंधी बोर्ड के चेयरमैन बलवीर सिंह का कहना है कि वह सरकारी स्कूलों के खराब प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे।वहीं  ग्रेस मार्क्स बंद करने पर बोर्ड का रिजल्ट पिछली बार से 14.75 गिरा है।इसी कारण जो रिज्ल्ट पिछली बार 72.50 फीसदी था वो इस बार 57.50 फीसदी गी रह गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित नतीजों में सबसे बुरा हाल तरनतारन का रहा है। यहां के लड़कियों के सरकारी स्कूल में 64छात्राओँ में से 1 ही पास हो सकी। यही हाल अन्य सरकारी स्कूलों का रहा है।  किसी में 2 तो किसी में 4 विद्यार्थी ही पास हो सकें हैं। 

इन स्कूलों का नतीजा रहा खराब

  

स्कूल कुल छात्र

 पास

एस.बी.एस. नगर का बी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल 81 15
एस.बी.एस. नगर का डब्लयू एल आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल  60 9
 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल घनौर (पटियाला) 130  20 130  20
 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल  गोबिंदगढ़ खोखर(संगरूर) 71 7
शहीद हरजिंद्र सिंह सरकारी  सरकारी सैकेंडरी स्कूल (तरनतारन) 73  17
सरकारी कुलदीप सिंह सरकारी सैकेंडरी स्कूल  (तरनतारन) 75 9
सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल डूंडा(तरनतारन) 57 4
सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) चोला साहिब (तरनतारन) 72 2
सरकारी गलर्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल खेमकरण (तरनतारन)   64 1


 

 

 

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!