पंजाब से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे दिल्ली के लिए 1 जुलाई से PRTC चलाएगी रोजाना बसें : शर्मा

Edited By Anjna,Updated: 26 Jun, 2018 07:29 AM

prtc will run daily buses from punjab for international airport from july 1

पंजाब सरकार की ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन पी.आर.टी.सी. की तरफ से पंजाब के 5 बड़े शहरों पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना से सीधे इंदिरा गांधी इंटरनैशनल हवाई अड्डे तक 1 जुलाई 2018 से पहली बार कुल 7 टाइम चलाए जा रहे हैं।

पटियाला (राजेश) : पंजाब सरकार की ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन पी.आर.टी.सी. की तरफ से पंजाब के 5 बड़े शहरों पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना से सीधे इंदिरा गांधी इंटरनैशनल हवाई अड्डे तक 1 जुलाई 2018 से पहली बार कुल 7 टाइम चलाए जा रहे हैं। पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा ने बताया कि यह ए.सी. बसें यात्रियों को सीधा टर्मिनल 3 पर पहुंचाएंगी और इनकी बुकिंग वैबसाइट पर भी करवाई जा सकती है। इस बस सॢवस के शुरू होने के साथ पंजाब के लोगों को हवाई अड्डे पर जाने में काफी सुविधा हो जाएगी।

के.के. शर्मा ने बताया कि पटियाला से बस शाम 4 बजे चलकर रात 10.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और वहां से सुबह 6 बजे चलकर 7.30 बजे आई.एस.बी.टी. पहुंचेगी और 8.15 बजे पटियाला के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि एक बस दोपहर 12.40 बजे चलकर शाम 5.10 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और वहां से रात 8 बजे चलकर 9.30 बजे आई.एस.बी.टी. और वहां से 10 बजे पटियाला के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से किराया 750 रुपए होगा जबकि बस स्टैंड से 585 रुपए होगा।

शर्मा ने बताया कि एक बस होशियारपुर से दोपहर 12.30 बजे चलकर दोपहर 3 बजे लुधियाना और रात 10.30 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और वहां से 11.10 बजे चलकर 12 बजे आई.एस.बी.टी. और 12.40 बजे होशियारपुर के लिए रवाना होगी जो सुबह 8.15 बजे होशियारपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया हवाई अड्डे से किराया 1070 रुपए होगा जबकि बस स्टैंड से 915 रुपए होगा।

एम.डी. ने बताया कि जालंधर से शाम 7 बजे बस चलकर 8.50 बजे लुधियाना और सुबह 3.30 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और हवाई अड्डे से सुबह 4.30 बजे चलकर दिल्ली बस अड्डे और लुधियाना होते हुए दोपहर 1.30 बजे जालंधर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से किराया 1040 रुपए होगा जबकि बस स्टैंड से 885 रुपए होगा। के.के. शर्मा ने बताया कि लुधियाना से सुबह 6.45 बजे बस चलकर दोपहर 2 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और वहां से शाम 5 बजे चलकर आई.एस.बी.टी. से लुधियाना, जालंधर होते हुए सुबह 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि एक बस आई.एस.बी.टी. से शाम 5.30 बजे चलकर सुबह 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी और अमृतसर से 3.45 बजे चलकर आई.एस.बी.टी. में रात 2 बजे पहुंचेगी और आई.एस.बी.टी. से शाम 4.40 बजे चलकर जालंधर रात 12.30 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से अमृतसर का किराया 1230 रुपए और आई.एस.बी.टी. से अमृतसर का किराया 1075 रुपए और जालंधर से आई.एस.बी.टी. का किराया 885 रुपए होगा।

एम.डी. ने बताया कि एक बस सुबह 8.20 बजे जालंधर और 10 बजे लुधियाना और 4.45 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और वहां से रात 9.10 बजे चलकर सुबह 5.30 बजे लुधियाना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कपूरथला से एक बस शाम 6.40 बजे चलकर लुधियाना होते हुए सुबह 3.50 बजे हवाई अड्डे पहुंचेगी और आई.एस.बी.टी. से 9.05 बजे चलकर लुधियाना, जालंधर होते हुए शाम 5.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि जालंधर से हवाई अड्डे का किराया 1040 रुपए होगा।

के.के. शर्मा ने बताया कि अमृतसर से एक बस रात 10 बजे चलकर 12 बजे जालंधर, 1.30 बजे लुधियाना और सुबह 8.30 बजे हवाई अड्डे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वहां से सुबह 9.30 बजे चलकर शाम 5.15 बजे जालंधर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अमृतसर से किराया 1040 रुपए होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!