सेना में काम करने पर गर्व, 2 सिख पल्टन से मिलकर हमेशा होती है खुशीः कैप्टन

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2021 03:35 PM

proud to serve in the army captain

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र ने कहा कि भारतीय सेना में काम करने पर उन्हें गर्व है,

जालन्धर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र ने कहा कि भारतीय सेना में काम करने पर उन्हें गर्व है, क्योंकि वह विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना का हिस्सा रहे हैं।अमरेन्द्र का 2 सिख पल्टन के अधिकारियों व जवानों ने सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 सिख पल्टन का वह स्वयं हिस्सा रहे हैं तथा उन्हें इस पल्टन के जवानों व अधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता होती है। 2 सिख पल्टन का गौरवमयी इतिहास रहा है, जिन्होंने विभिन्न जंगों में देश के लिए जहां कुर्बानियां दीं वहीं देश की सीमाओं की रक्षा में योगदान डाला।

2 सिख पल्टन का उद्देश्य ‘निश्चय कर अपनी जीत करो’ रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह सेना में कार्य करते थे तो उस समय भी उनके दिल व मन में हमेशा देश सेवा का जज्बा भरा रहता था। अब भी उनके मन व दिल में देश तथा लोगों की सेवा करने का जज्बा भरा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!