CM मान से मुलाकात करने पहुंचे राजा वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2022 12:59 PM

protest infront of cm mann

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश पर उनकी त

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश पर मुलाकात करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल,  राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री मान की तरफ से दिए गए समय अनुसार मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस और कांग्रेस में धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। 

 

 

वहीं इस मौके पर राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बात करते बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर खड़ें करीब एक घंटे का समय बीतने वाला है और मान की तरफ से दिया गया समय भी निकल चुका है।  इतना इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री के साथ अब तक भी मुलाकात नहीं हुई।राजा वड़िंग ने तंज कसते कहा कि यह तो पंजाब का सभ्याचार है कि घर आए को हमेशा सम्मान के साथ बिठा कर मेहमान निवाजी की जाती है लेकिन इस मौके पर जिस तरह का व्यवहार हमारे के साथ किया जा रहा है वह पंजाब की सभ्यता के बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी उन्हें कभी किसी तरफ़ जाने के लिए कह रहे हैं और कभी किसी। जिस कारण ऐले लग रहा है कि हम सब कोई अपराधी हैं जिनको अंदर जाने से रोका जा रहा है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!