Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jul, 2017 08:47 AM
हर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र वार्ड नंबर-37 में पड़ते सरहंदी बाजार की जंड गली में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान को दुकान में तबदील करके उसके ऊपर लगवाए जा रहे मोबाइल टावर के खिलाफ इलाके के लोग भड़क उठे।
पटियाला(राजेश): शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र वार्ड नंबर-37 में पड़ते सरहंदी बाजार की जंड गली में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान को दुकान में तबदील करके उसके ऊपर लगवाए जा रहे मोबाइल टावर के खिलाफ इलाके के लोग भड़क उठे। मौके पर पहुंच कर आम आदमी पार्टी के वर्करों ने टावर का काम बंद करवा दिया। इस दौरान नगर निगम व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
आम आदमी पार्टी के आर.टी.आई. विंग के संयुक्त सचिव संदीप बंधु ने बताया कि इस क्षेत्र में टावर लगाना खतरे से खाली नहीं है। टावर लगने वाली जगह सरहंदी बाजार भीड़भाड़ व घनी आबादी वाला क्षेत्र है। टावर लगने से इसमें से निकलने वाली रैडिएशन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। सरहंदी बाजार में जहां व्यापारियों की दुकानें वहीं गोदाम भी हैं।
अगर भविष्य में इस टावर की वजह से कोई आग आदि लगने की घटना घटती है तो भारी जान-माल का नुक्सान होगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा या वह व्यापारी जो टावर लगवा रहा है।उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम पटियाला ने इस टावर को यहां लगने से रोका नहीं तो पार्टी कार्यकत्र्ता इलाका निवासियों के साथ नगर निगम कमिश्रर, मेयर पटियाला और वार्ड के कौंसलर एवं सीनियर डिप्टी मेयर का घेराव करेंगे।