Edited By Vatika,Updated: 21 Feb, 2019 11:57 AM
सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर बयानबाजी करने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ शिवसेना पंजाब ने फतवा जारी किया है। इसके साथ ही उक्त फतवे में आम आदमी पार्टी से किनारे किए गए नेता व...
खन्ना(कमल): सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर बयानबाजी करने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ शिवसेना पंजाब ने फतवा जारी किया है। इसके साथ ही उक्त फतवे में आम आदमी पार्टी से किनारे किए गए नेता व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का मुंह काला करने वाले को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।
शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली ने कहा है जो कोई भी इन दोनों में से किसी का भी मुंह काला करके आएगा, उसे 2 लाख रुपए व सम्मान ईनाम के रूप में दिया जाएंगे। घनौली ने शिव सैनिकों को सिद्धू के तमाम कार्यक्रमों में पहुंचकर उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन की करने के आदेश जारी कर रखे हैं। शिवसेना पंजाब प्रमुख ने कहा है जब तक सिद्धू को कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त कर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकद्दमा नहीं दर्ज किया जाता, तब तक शिवसेना का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देशभर में शहीद जवानों को जहां श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं, वहीं सिद्धू व खैहरा की नकारात्मक बयानबाजी ने लोगों के गुस्से को बढ़ा दिया है।