Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 04:16 PM
आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब सीटू ब्लाक संगरूर द्वारा प्रधान सुरिन्दर कौर मंडेर के नेतृत्व में देशव्यापी हड़ताल तहत अपनी मांगों के लिए डी.सी.कार्यलय समक्ष धरना दिया।
संगरूर (बेदी): आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पंजाब सीटू ब्लाक संगरूर द्वारा प्रधान सुरिन्दर कौर मंडेर के नेतृत्व में देशव्यापी हड़ताल तहत अपनी मांगों के लिए डी.सी.कार्यलय समक्ष धरना दिया। सी.डी.पी.ओ. द्वारा देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी भेजे। इस मौके नेताओं ने कहा कि आज हिंदोस्तान में सबसे अधिक वर्करों का शोषण हो रहा है जिसमें 27 लाख आई.सी.डी.एस. वर्कर व हैल्पर आते हैं।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार ने बड़े-बड़े वायदे किए थे परन्तु 4 वर्ष बीते जाने के बाद कोई वायदा पूरा नहीं किया। नेताओ ने मांग की कि 45वीं लेबर कांफ्रैंस में जो सिफारिशें की गई उन्हें रूबरू करते हुए सभी स्कीम वर्करों को कम से कम वेतन के घेरे में लाया जाएं व 18000 वर्कर और 10000 रू हैल्पर वेतन के तौर पर दिए जाएं। सामाजिक सुरक्षा का लाभ देते हुए 3000 रू पैंशन और ग्रेजुएटी का प्रबंध किया जाएं। 3 से 6 वर्ष के बच्चों द्वारा आंगनबाड़ी सैंटरों में भेजा जाएं व फरवरी 2016 से खड़ा किराया जल्दी दिया जाएं। इस मौके सरबजीत, बलविन्दर कौर, गुरप्रीत कौर, पुष्पा, मनदीप कुमारी, सरबजीत कौर ईलवाल ने संबोधन किया।