Edited By Updated: 13 Jan, 2017 09:04 AM
अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के हक में एक चुनाव रैली को संबोधित करने आए लोकसभा मैंबर और आम आदमी पार्टी (आप)के सीनियर नेता भगवंत मान को नौजवानों के विरोध का सामना करना पड़ा।
लहरागागा : अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के हक में एक चुनाव रैली को संबोधित करने आए लोकसभा मैंबर और आम आदमी पार्टी (आप)के सीनियर नेता भगवंत मान को नौजवानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान नौजवानों ने भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी की। नौजवानों ने कहा कि भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव दौरान लोगों के साथ झूठे वायदे किए और अब अढ़ाई वर्षों के बाद हलके में घुसा है। एक नौजवान ने स्वयं को आप का वालंटियर बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के समय वह आप का पोङ्क्षलग एजैंट बना था और जब उसने किसी काम के लिए भगवंत मान को फोन किया तो उसने उसके साथ बदसलूकी की। वह अब भी आप का वालंटियर है, भगवंत मान ने लोगों से वायदाखिलाफी की है। इस दौरान आप के नेता दीपक जैन ने नौजवानों को शांत करवाने की कोशिश की।
वहीं ‘आप’ के उम्मीदवार जसवीर सिंह कुद्दनी की चुनाव रैली को संबोधित करते हुए एम.पी. भगवंत मान ने कहा कि आज अन्नदाता कहलवाने वाला किसान खुद भूखा मर रहा है और अपने बच्चों समेत खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अकाली और कांग्रेसी रातों को लोगों के घरों की दीवारों पर झूठे नारे लिखते हैं जबकि विकास कहीं भी नजर नहीं आ रहा।