Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jul, 2017 02:51 PM
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के गोद लिए गांव बनेड़ा की आबादी 6200 के करीब है। यहां बिजली की समस्या दिन-ब-दिन बढती ही जा रही है। कई बार तो यह समस्या दो दिनों तक बनी रहती है। जिससे गांव के लोगों को बेहद परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है।
संगरुर: आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के गोद लिए गांव बनेड़ा की आबादी 6200 के करीब है। यहां बिजली की समस्या दिन-ब-दिन बढती ही जा रही है। कई बार तो यह समस्या दो दिनों तक बनी रहती है। जिससे गांव के लोगों को बेहद परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। यह गांव हाइवे पर स्थित है जिसके एक तरफ खेती है तो दूसरी तरफ घनी आबादी। इसलिए उसको अंडरपास बनाने की मांग काफी लम्बे समय से की जा रही है।
बादल सरकार में इस समस्या के विकास के लिए डेढ़ करोड़ की राशि आई थी जिसके वाबजूद भी यहां कोई कार्य नहीं किया गया था। इस गांव में गर्मियों के मौसम में कई घण्टों तक बिजली गुल रहती है जिस कारण लोगों को बेहद परेशानियां झेलनी पढ़ती है। उल्लेखनीय है कि भगवंत मान ने यहां एक सरकारी स्कूल के लिए 14 करोड़ की राशि दी थी।
क्या कहना है सरपंच का
गांव के सरपंच अमरजीत सिंह का कहना है कि सांसद ने पंचायत को कोई राशि नहीं दी जबकि उन्होंने सारी राशि स्कूल को दे दी। उनका वादा स्टेडियम और स्ट्रीट लाइटें लगवाने का था ,जो पूरा नहीं हो पाया है।