Edited By Vatika,Updated: 12 Apr, 2018 02:30 PM
अमरीका में पहली सिख लड़की ने जेल अधिकारी बनकर पूरी सिख कौम और पंजाब का नाम रौशन किया है। पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली प्रियंका सिंह की इस सफलता से जहां उसके गांव हिम्मतपुर धनोवा में खुशी की लहर है, वहीं पंजाबियों का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया हैं।
होशियारपुरः अमरीका में पहली सिख लड़की ने जेल अधिकारी बनकर पूरी सिख कौम और पंजाब का नाम रौशन किया है। पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली प्रियंका सिंह की इस सफलता से जहां उसके गांव हिम्मतपुर धनोवा में खुशी की लहर है, वहीं पंजाबियों का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया हैं।
प्रियंका अमरीका की आर्मी में भी सर्विस कर चुकी है और अब अमरीका के काउंटी हिनपेन में उसे जेल अधिकारी बनाया गया है। अब पंजाबी महिला अमरीका में कानून को लागू करवाएगी। प्रियंका की इस सफलता पर परिवार ने बताया कि वह बचपन से ही बेहद होशियार थी और जो भी काम करती थी उसमें अव्वल रहती थी।
प्रियंका ने स्कूली पढ़ाई कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की थी। इस दौरान वह 15 दिनों के लिए अमेरिका गई थी। वापिस आने पर उसने दोबारा अमरीका का रुख किया और अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। प्रियंका की कामयाबी से उसके स्कूल स्टाफ में भी खुशी की लहर है।