प्रियंका गांधी भी आई 'Twitter' पर, आते ही हजारों समर्थक जुड़े

Edited By Mohit,Updated: 11 Feb, 2019 09:08 PM

priyanka gandhi twitter

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी भी आज आधिकारिक रूप से ट्विटर से जुड़ गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से प्रियंका ने ट्विटर अकाऊंट खोला है तथा उनके ट्विटर पर आते ही कुछ ही घंटों के भीतर हजारों समर्थक उनसे जुड़ गए।

जालंधर (धवन): कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी भी आज आधिकारिक रूप से ट्विटर से जुड़ गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से प्रियंका ने ट्विटर अकाऊंट खोला है तथा उनके ट्विटर पर आते ही कुछ ही घंटों के भीतर हजारों समर्थक उनसे जुड़ गए। प्रियंका को पार्टी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। रोड शो शुरू होने से पूर्व ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ट्विटर पर जुडऩे की बात का स्वयं खुलासा किया। जिसके बाद देखते ही देखते हजारों लोगों ने उन्हें फालो करना शुरू कर दिया। 
Image result for priyanka gandhi
ट्विटर अकाऊंट के माध्यम से प्रियंका द्वारा अपनी सियासी गतिविधियों को पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले 1-2 दिनों में प्रियंका के साथ ट्विटर पर अनेकों अन्य कांग्रेसी भी जुड़ जाएंगे। पंजाब सहित अनेकों राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने भी प्रियंका के साथ ट्विटर पर जुडऩा शुरू कर दिया। इससे पहले भी प्रियंका के कुछ ट्विटर अकाऊंट चल रहे थे परन्तु उन्हें लेकर हमेशा भ्रम की स्थिति बनी रही परन्तु अब जिस ट्विटर अकाऊंट का उल्लेख प्रियंका ने स्वयं किया है, उसके बाद अब भ्रम की स्थिति तो खत्म हो ही गई है तथा साथ ही कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भी ट्विटर के माध्यम से अपनी बात प्रियंका तक पहुंचा सकेंगे। प्रियंका के अधिकारिक ट्विटर अकाऊंट्स से आज शाम तक 72000 से अधिक लोग जुड़ चुके थे। कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं ने प्रियं का के ट्विटर अकाऊंट को फालो करना शुरू कर दिया है तथा उसे लाइक किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही ट्विटर पर एक्टिव हैं तथा उनके समर्थकों की गिनती 8.4 मिलियन है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!