Edited By swetha,Updated: 24 Jun, 2018 09:50 AM
केंद्रीय जेल में कैदी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की जिसका पता चलने पर मौके पर उसे बचा लिया गया।
बठिंडा (विजय): केंद्रीय जेल में कैदी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की जिसका पता चलने पर मौके पर उसे बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना कैंट के सहायक थानेदार राजपाल सिंह ने बताया कि बिंद्र सिंह निवासी नंगला खुर्द एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केंद्रीय जेल में बंद है। उक्त कैदी को अदालत द्वारा 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। गत दिवस बिंद्र सिंह ने अपनी बैरक में पंखे से कपड़ा बांधकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जेल कर्मियों को पता चलने पर उसको मौके पर बचा लिया गया और वह खतरे से बाहर है। वह घरेलू कलह के कारण मानसिक तौर पर परेशान था। पुलिस ने जेल सुपरिंटैंडैंट की शिकायत पर ङ्क्षबद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।