Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jun, 2017 10:33 PM
व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से अध्यक्ष चाचा वेद प्रकाश व चेयरमैन भारत महाजन की संयुक्त...
पठानकोट(आदित्य, नीरज, शारदा): व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से अध्यक्ष चाचा वेद प्रकाश व चेयरमैन भारत महाजन की संयुक्त अध्यक्षता में स्थानीय वालिया रिजोर्ट में पंजाब प्रदेश-कम-जनरल हाऊस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर हलका विधायक अमित विज, पंजाब व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ व विशेषातिथि के तौर पर प्रदेश महासचिव एल.आर. सोढी, सुनील महाजन, नरेश अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, जी.एस.टी. कौंसिल मैंबर विनोद गुप्ता, पंजाब महासचिव दविन्द्र सिंह, पंजाब सचिव समीर जैन, पंजाब महासचिव विजय प्रकाश जैन इत्यादि ने शिरकत की।
इस अवसर पर जनरल हाऊस की मीटिंग में लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, भटिंडा, होशियारपुर, मंडी गोबिन्दगढ़, खन्ना, राजपुरा, पटियाला, नवांशहर इत्यादि से भारी संख्या में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मीटिंग दौरान गुड्स एंड सॢवस टैक्स (जी.एस.टी.) के कौंसिल मैंबर विनोद गुप्ता ने उपस्थित पंजाब भर एवं जिला पठानकोट से आए व्यापारियों को जी.एस.टी. के नियमों बारे जानकारी दी। व्यापारियों की समस्याएं रखेंगे मुख्यमंत्री के समक्ष: विज: हलका विधायक अमित विज ने कहा कि व्यापारियों द्वारा जनरल हाऊस मीटिंग में जो समस्याएं बताई गई हैं, वह उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के समक्ष रखेंगे।
इस दौरान व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष चाचा वेद प्रकाश, चेयरमैन भारत महाजन व महासचिव अमित नय्यर की ओर से जनरल हाऊस मीटिंग में उपस्थित हुए व्यापार मंडल पंजाब के पदाधिकारियों को स्मृति-चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजेश पुरी, पी.आर.ओ. कर्ण कुंद्रा, मनमोहन गोरखा, गुरपिन्द्र सिंह, मनु महाजन, अजय गुप्ता, दविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, तेजा सिंह, संजय आनंद, रामपाल भंडारी आदि उपस्थित थे। समस्याओं का समाधान न होने पर किया जाएगा बंद का आह्वान: सोढ़ी : व्यापार मंडल पंजाब के अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ द्वारा समीर जैन को अमृतसर जोन का महासचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एल.आर. सोढी, सुनील महाजन ने संयुक्त रूप में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी करके व्यापारियों को परेशान किया गया और अब जी.एस.टी. लागू करके परेशान किया जा रहा है। इस संदर्भ में 23 जून को नई दिल्ली में रैली आयोजित की जा रही है, जहां व्यापारियों की उक्त समस्या को केन्द्र सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का सरकार ने समाधान नहीं किया तो राष्ट्रीय स्तर पर बंद का आह्वान किया जाएगा।